


नवगछिया प्रखंड के जमुनिया चौक पर रविवार को ग्रामीणों ने नवगछिया के अंचल अधिकारी संतोष कुमार सुमन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और अंचल अधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक अंचल अधिकारी का नवगछिया से स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही, पूरे प्रखंड के लोगों की ओर से नवगछिया अंचल कार्यालय में तालाबंदी करने की भी योजना बनाई जा रही है।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से रजनीकांत सिंह, राजीव सिंह, रंजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार, सज्जन भारद्वाज, विकास सिंह, रमन जी, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा (जमुनिया), रितेश ठाकुर, बबलू पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
















