5
(2)

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर रविवार को सुकटिया बाजार पंचायत के तिरासी गांव में ग्रामीणों की एक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में तिरासी एवं सुकटिया बाजार पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर डिग्री कॉलेज तिरासी में स्थापित करने की मांग उठाई।

बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि यदि डिग्री कॉलेज की स्थापना तिरासी गांव में की जाती है तो आसपास के कई गांवों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीण प्रभु कुमार ने कहा कि जिस स्थान पर वर्तमान में डिग्री कॉलेज प्रस्तावित है, वहां पहले से ही लगभग तीन किलोमीटर की परिधि में एक डिग्री कॉलेज संचालित है। ऐसे में तिरासी में नया कॉलेज स्थापित करना अधिक व्यावहारिक और जनहित में होगा।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

ग्रामीणों का कहना था कि तिरासी भौगोलिक दृष्टि से भी आसपास के गांवों के लिए अधिक उपयुक्त और सुगम स्थान है। यहां कॉलेज बनने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा का बेहतर माहौल विकसित होगा।

बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की कि विद्यार्थियों और आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए डिग्री कॉलेज की स्थापना तिरासी गांव में कराने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए।

आमसभा में मनोज झा, सुभाष पंडित, मनोवर, प्रमोद चौबे, आलोक सिंह, प्रमोद मंडल, मोहित कुमार, प्रभु कुमार, सुमन शर्मा, संजय प्रताप सिंह, मनोहर साह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: