5
(2)

पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 21 आवेदन जिला पदाधिकारी को सौंपे। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिला मुख्यालय के अलावा कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के कार्यालयों में भी संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित होकर लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत यह जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा या आपात स्थिति में सहायता एवं सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06454-242319, 06454-242317 एवं 06454-242320 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: