


प्रदीप विद्रोही
@ सुल्तानगंज से देवघर जा रही दंडवत यात्रा में हुआ दर्दनाक हादसा, जिलेबिया मोड़ थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। भागलपुर से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए निकली एक आस्था भरी दंडवत यात्रा में उस समय मातम छा गया, जब एक 17 वर्षीय श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों, साथी यात्रियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
जानकारी के मुताबिक, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के चौधरी बासा गांव निवासी रघुनन्दन कुमार, पिता रामबदन मंडल और माता सीता देवी, सुल्तानगंज से देवघर तक दंडवत यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान 13 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे जिलेबिया पहाड़ के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
साथ मौजूद श्रद्धालुओं ने मदद की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में रघुनन्दन कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही जिलेबिया मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है।
यात्रा के बीच एक युवा श्रद्धालु की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन और साथी श्रद्धालु इस घटना से सदमे में हैं।
















