5
(3)

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गए मोबाइल फोन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को प्रकाश राम ने नवगछिया थाना में सूचना दी कि अज्ञात चोरों ने उनके पिता का मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। सूचना मिलते ही नवगछिया थाना पुलिस हरकत में आई और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिश कुमार (पिता- मुकुंद रजक), निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर, अभय कुमार (पिता- हरेराम कुमार) तथा अमन कुमार (पिता- उमेश सिंह), दोनों निवासी खगड़ा, थाना परबत्ता, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या-277/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: