5
(4)

नवगछिया पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। झंडापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई 2026 को झंडापुर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक मोटरसाइकिल सवार युवक पीले रंग के डिब्बे में हथियार लेकर बांध की ओर से जयरामपुर की तरफ जा रहा है तथा राहगीरों को हथियार दिखाकर डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तेलघी टोला जयरामपुर स्थित पुलिया के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार प्रशांत कुमार उर्फ प्रशांत चौधरी उर्फ साहेब चौधरी, पिता- भानू चौधरी, निवासी जयरामपुर, थाना झंडापुर, जिला भागलपुर के पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में झंडापुर थाना कांड संख्या-128/26 दिनांक 12 जुलाई 2026 के तहत धारा 25(1-बी)ए एवं 26 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: