5
(2)

नवगछिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस जिले के टॉप-10 कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपहरण के एक मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर 12 जुलाई 2026 को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान नारायणपुर क्षेत्र से रंजीत यादव (पिता- ओमप्रकाश यादव उर्फ लूटन यादव), निवासी बलहा, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस काफी दिनों से उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि 22 मई 2025 को एक महिला ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि रंजीत यादव और उसके दो-तीन सहयोगियों ने उसकी पुत्री का जबरन अपहरण कर लिया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या-101/25 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी रंजीत यादव लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में कुल 10 से अधिक आपराधिक कांड दर्ज हैं। इनमें भवानीपुर थाना के हत्या, अपहरण, लूट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले तथा खगड़िया जिले के पसराहा थाना में लूट का मामला भी शामिल है।

नवगछिया पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य आपराधिक गतिविधियों एवं सहयोगियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: