5
(3)

नवगछिया पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा दोनों मामलों में अपहृताओं को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पहले मामले में 27 अप्रैल 2024 को परबत्ता थाना में एक व्यक्ति ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी भांजी को गुलशन कुमार शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस संबंध में परबत्ता थाना कांड संख्या-77/24 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृता को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। वहीं लगातार फरार चल रहे आरोपी गुलशन कुमार, पिता स्वर्गीय ब्रह्मदेव यादव, निवासी बरियारपुर, जिला मुंगेर को 12 जुलाई 2026 को बरियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दूसरे मामले में 10 जुलाई 2026 को गोपालपुर थाना में एक महिला ने आवेदन देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री स्कूल गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या-239/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नाबालिग किशोरी को रंगरा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

नवगछिया पुलिस ने बताया कि अपहरण एवं महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: