5
(2)

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल जाते समय कथित रूप से शादी की नीयत से भगाई गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना के बाद परिजनों ने गोपालपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मामले की गंभीरता को देखते हुए नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। इसके बाद गोपालपुर थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाया और नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने बरामद लड़की को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत अपने संरक्षण में लिया है। वहीं, मामले में नामजद आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: