5
(2)

भागलपुर स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष सोमवार को बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बिहार ग्रामीण बैंक एम्प्लॉय फेडरेशन एवं ऑफिसर फेडरेशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित किया गया। प्रदर्शन में करीब 100 महिला एवं पुरुष बैंककर्मियों ने भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए ऑफिसर फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद नदीम अख्तर ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये पर आपत्ति जताई और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए बैंक प्रबंधन से शीघ्र समाधान की मांग की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय प्रबंधक को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और व्यापक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की होगी।

इस मौके पर ऑफिसर फेडरेशन के क्षेत्रीय सचिव आकाश आनंद, अध्यक्ष अरविंद कुमार, एम्प्लॉय फेडरेशन के सचिव अजीत कुमार, अध्यक्ष राजकुमार, ऋतु सिंह, ऋचा ठाकुर, शालिनी सिन्हा, बेनजीर हसन, रामअवतार यादव, कुणाल कुमार, मुकेश कुमार, आनंद सागर सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: