5
(2)

नवगछिया : प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राकेश कुमार उपस्थित रहे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, शक्ति केंद्रों की समीक्षा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर सक्रिय रहने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, बिनोद मंडल, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, प्रो. गौतम, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, जिला मंत्री बासुकी मंडल, ममता रजक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, बेटी बचाओ प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनंदन यादव, विधानसभा संयोजक श्रीकिशोर झा, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, दीपक भगत, बिक्रम सिंह, मुकेश मंडल, दिलीप जी, बबलू चौधरी, मंडल महामंत्री चंदन भगत, राजकुमार रजक, धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: