5
(2)

भागलपुर : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), एस.एम. कॉलेज, भागलपुर की ओर से महाविद्यालय के दत्तक ग्राम मकबरी मोहल्ला में जनसंख्या जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, परिवार नियोजन तथा छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर मुकेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रिथा बसु के निर्देशन में किया गया। रैली में एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्थानीय लोगों को जनसंख्या स्थिरता, स्वस्थ परिवार तथा जागरूक समाज का संदेश दिया।

इस अवसर पर दिव्या, निकिता, रानी, जान्हवी, छोटी सहित कई स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन जनजागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: