


नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रोड स्थित 14 नंबर बीजेपी कार्यालय के समीप एक घर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पीड़िता अस्मिता राज ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की सुबह करीब 8 बजे अस्मिता राज अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के घर गई थीं। 13 जुलाई की शाम करीब 4 बजे जब वे घर लौटीं तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़िता ने बताया कि चोर घर से करीब 60 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर, 50 भर चांदी के पायल, कांसा और स्टील के बर्तन, एक टीवी, कपड़े तथा 30 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये बताई गई है।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने स्तर पर चोरी गए सामान की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने नवगछिया पुलिस से अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
















