5
(2)

पूर्णिया। पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने गुरुवार को विद्युत विभाग के कार्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा विद्युत एजेंसी के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

समीक्षा के दौरान विधायक विजय खेमका ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के प्रयासों से हर घर तक बिजली पहुंच चुकी है और अब प्रत्येक उपभोक्ता को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में न्यूनतम समय के भीतर आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही जर्जर एवं न्यूट्रल तारों की तत्काल मरम्मत, घरों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन नंगे तारों पर सुरक्षा कवर लगाने तथा प्रत्येक पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) क्षेत्र के लाइनमैन का नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किया जाए।

विधायक ने विद्युत एजेंसी के कार्यों पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि एजेंसी द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाती है तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने सभी लाइनमैन को विभागीय ड्रेस उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

बैठक में विधायक ने उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर, पीएम सूर्यघर योजना तथा सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक माह प्रखंड एवं नगर निगम कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि रानीपतरा एवं अब्दुल्लानगर में निर्माणाधीन दोनों नए पावर सब-स्टेशन अगस्त माह के अंत तक चालू होने की संभावना है। इनके शुरू होने से पूर्णिया में बिजली बाधित होने की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके अलावा शहर में एक नए पावर सब-स्टेशन तथा जीरो माइल अथवा सिटी क्षेत्र के आसपास नए ग्रिड के निर्माण की भी योजना प्रस्तावित है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होगी।

विधायक विजय खेमका ने विभागीय अधिकारियों से नए ट्रांसफॉर्मर, स्विच, हेवी केबल, कवर वायर एवं अन्य आवश्यक विद्युत उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पटना स्तर पर शीघ्र स्वीकृति दिलाने की दिशा में पहल करने को कहा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिजली विभाग के लिए श्री राजेश गोस्वामी को विधायक प्रतिनिधि नामित किया गया है, ताकि विभाग और आम उपभोक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

बैठक में अधिकारियों ने विद्युत व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: