5
(2)

गुप्त सूचना पर मसूदनपुर बैसी में हुई कार्रवाई, आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी मास्केट तथा सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई को रंगरा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मसूदनपुर बैसी गांव में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर अवैध हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी की।

तलाशी के दौरान मसूदनपुर बैसी निवासी राजकिशोर सिंह के पास से एक देसी मास्केट और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में रंगरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हथियार और कारतूस का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: