3.7
(3)

नवगछिया। पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने रविवार की संध्या नवगछिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार में आम लोगों की सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की।

भ्रमण के दौरान एसपी ने बाजार में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाजार क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं संवेदनशील व्यवहार करने तथा जनसहयोग के माध्यम से प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने की हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने बाजार की समग्र सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और मौजूद पुलिस अधिकारियों को लगातार गश्त बढ़ाने तथा लोगों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों एवं बाजार की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: