5
(1)

नवगछिया:
शनिवार को पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग बांध पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस अधीक्षक ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य मानक के अनुरूप एवं पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान रिंग बांध पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी बना रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: