5
(2)

@ सीमांचल के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, खगड़िया-मानसी-नवगछिया स्टेशनों पर भी मिलेगा ठहराव।

प्रदीप विद्रोही

नवगछिया। मुंबई जाने की तैयारी कर रहे सीमांचल के हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने गाड़ी संख्या 09189/09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से कटिहार, नवगछिया, भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई तक सफर में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुंबई रूट पर हमेशा यात्रियों का भारी दबाव रहता है। नियमित ट्रेनों में महीनों पहले सीटें फुल हो जाने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ने से नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों, छात्रों और इलाज के लिए मुंबई जाने वाले मरीजों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।


इन तारीखों में चलेगी अतिरिक्त ट्रेन
मुंबई सेंट्रल से कटिहार (09189)
दिन: प्रत्येक शनिवार
अवधि: 1 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक
अतिरिक्त फेरे: 5
कटिहार से मुंबई सेंट्रल (09190)
दिन: प्रत्येक मंगलवार
अवधि: 4 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक
अतिरिक्त फेरे: 5
खगड़िया, मानसी और नवगछिया में भी ठहराव
इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव से खगड़िया, मानसी और नवगछिया समेत आसपास के इलाकों के यात्रियों को मुंबई जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। लंबे समय से यात्री इस रूट पर अतिरिक्त ट्रेनों की मांग कर रहे थे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। रेलवे के इस निर्णय से सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: