5
(2)

नवगछिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपहृत महिलाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले मामले में 28 मार्च को एक व्यक्ति ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ पूर्णिया से कदवा जा रहा था। इसी दौरान दोनों नवगछिया जीरो माइल के समीप बस से उतरे। इसके बाद उसकी पत्नी किसी काम से जाने की बात कहकर वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी। आवेदन के आधार पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर लिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

वहीं दूसरे मामले में 28 जुलाई को एक व्यक्ति ने थाना में आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन 27 जुलाई को कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। इस संबंध में भी नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर युवती को सकुशल बरामद कर लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: