0
(0)

पूर्णिया। समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सोमवार को सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आयोजित “सबका सम्मान-जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)” कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने कुल 32 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

जिला प्रशासन ने बताया कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर नियमित रूप से किया जाता है, ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: