5
(3)

सुबह से मिनी डाक बम और स्थानीय श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, संध्या में हुआ भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार एवं देर रात तक गूंजते रहे शिवभजन

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

नवगछिया। सावन 2026 की पहली सोमवारी पर नवगछिया स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर, गोपाल गौशाला में सोमवार को सुबह से देर रात तक श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अहले सुबह से ही मिनी डाक बम, कांवरियों तथा स्थानीय श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर में लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान रहा।

सोमवार की संध्या भगवान भोलेनाथ के जगतपति महादेव स्वरूप का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजन किया गया। मंदिर के पुजारी रंजन बाबा ने वैदिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जबकि पंडित अजित पांडे बाबा द्वारा कराया गया। विशेष श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर के पुरोहित रंजन बाबा ने बताया कि सावन की पहली सोमवारी का विशेष धार्मिक महत्व है। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का विशेष श्रृंगार एवं पूजन संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पहली सोमवारी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुबह से ही बड़ी संख्या में मिनी डाक बम, स्थानीय श्रद्धालु और शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। संध्या में विशेष श्रृंगार, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

पूजन के उपरांत चंदन म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक शिवभजन प्रस्तुत किए गए। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

चंदन म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक एवं गायक चंदन कुमार ने गणपति वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ को समर्पित कई भजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि सावन का महीना शिवभक्ति का सबसे पावन अवसर है और संगीत के माध्यम से भगवान की महिमा का प्रचार करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

गायक अशोक सिंह ने भी भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कई लोकप्रिय शिवभजन प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि शिवभजन केवल संगीत नहीं, बल्कि श्रद्धा और आत्मिक शांति का माध्यम हैं। सावन की पहली सोमवारी पर भक्तों के बीच प्रस्तुति देना उनके लिए गर्व का विषय है।

गायिका प्रीति कुमारी ने अपने मधुर स्वर में भगवान भोलेनाथ की आराधना से जुड़े कई भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। उनकी प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है।

देर रात तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्य, स्थानीय श्रद्धालु, शिवभक्त तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर शिवमय वातावरण में डूबा रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: