5
(2)

पूर्णिया प्रमंडल आदिवासी छात्र एवं युवा समिति के तत्वावधान में झील टोला बाघमारा स्थित स्थानीय फुटबॉल मैदान में आयोजित 15 दिवसीय 43वीं फुटबॉल चैंपियनशिप एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता के तीसरे मैच में लिटिल स्टार क्लब, झौवारी (बनमनखी, पूर्णिया) और कम्पेशन फुटबॉल क्लब, फलका (कटिहार) की टीम आमने-सामने थीं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मजबूत रक्षा पंक्ति के कारण कोई टीम सफलता हासिल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में लिटिल स्टार क्लब ने शानदार तालमेल और तेज आक्रमण का परिचय देते हुए दो गोल दागे और मुकाबले पर पूरी तरह पकड़ बना ली। निर्धारित समय तक कम्पेशन फुटबॉल क्लब कोई गोल नहीं कर सका, जिससे लिटिल स्टार क्लब ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।

मैच में लिटिल स्टार क्लब के खिलाड़ी तोपन हेम्ब्रम (जर्सी नंबर-16) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र उरांव (इंजीनियर) ने उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

मुकाबले का संचालन मुख्य निर्णायक रजनीश कुमार पांडेय ने किया। उनके साथ राजेश मुर्मू, राहुल तिर्की, हर्षित आनंद एवं अभिषेक मिश्रा ने निर्णायक मंडल की जिम्मेदारी निभाई। मैच का आंखों देखा हाल संजय सोरेन, शुभम आनंद, टिंकू बाड़ा और प्रवीण ने प्रस्तुत किया, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों का उत्साह पूरे समय बना रहा। प्रतियोगिता की फोटोग्राफी विष्णु सोरेन, प्रिंस तिर्की, सिमोन तिग्गा एवं जैकस ने की।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेंद्र उरांव (इंजीनियर), रामाशीष उरांव, गुनेश्वर उरांव, लक्मी उरांव, तलेश्वर टुड्डू, महेंद्र उरांव, योगेंद्र उरांव, संजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमियों ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजन समिति के संयोजक मायाराम उरांव ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।

समिति ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का अगला मुकाबला 5 अगस्त को अपराह्न 3:30 बजे आदिवासी यूनाइटेड क्लब, मरियम नगर (पूर्णिया) और बागडोगरा केएफसी, पश्चिम बंगाल के बीच खेला जाएगा। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: