


सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग रहे मौजूद
नवगछिया। शहरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शनिवार को एक नई पहल की शुरुआत हुई। गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय के सामने अख्तर डेंटल क्लिनिक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। क्लिनिक का उद्घाटन नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, क्लिनिक के संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर के पिता एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक मो. अख्तर आलम तथा उनकी माता शिक्षिका जीनत आरा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं अंगवस्त्र से सम्मान के साथ हुई। इसके बाद विधिवत रूप से फीता काटकर क्लिनिक का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के मौके पर शहर के शिक्षाविद, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न वर्गों के गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह में नवगछिया नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत, नवगछिया उच्च विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह, शिक्षक विनोद कुमार, प्रकाश कुमार, अमृतेश कुमार, आलोक कुमार, चंदन प्रियदर्शी, नवगछिया इंटर स्तरीय विद्यालय की प्राचार्य विनीता राय, बाल भारती विद्यालय के प्रशासक डीपी सिंह, डॉ. अनोखा कुमारी, मो. इत्तेखार आलम, डॉ. असदुद्दीन, जुम्मा सानू, डॉ. मो. अरशद, डॉ. जमशेद सायन, मो. खलीफा, मो. अख्तर अख्तर, मो. इफ्तिखार आलम, मो. मुख्तार आलम, मो. जुनैद अहमद, रशीद अहमद, साजिया तबस्सुम, साहिब परवीन, साजिया परवीन, आरिफ अहमद, अदनान रहमानी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वही उद्घाटन कार्यक्रम में चिकित्सक सह संचालक के मित्र डॉ० रघिब हुसैन, डॉ० नील सागर, डॉ० नीरज कुमार, डॉ अदनान कमल, डॉ० धनंजय कुमार, डॉ० मोहित कुमार, सोनू कुमार यादव, अमन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।
एक ही स्थान पर मिलेगी आधुनिक दंत चिकित्सा की सुविधा
अख्तर डेंटल क्लिनिक का संचालन डॉ. मो. अजहर अख्तर (बीडीएस, दरभंगा) द्वारा किया जाएगा। क्लिनिक में दांतों एवं मसूड़ों से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। संचालक के अनुसार, क्लिनिक का उद्देश्य नवगछिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य से लेकर जटिल दंत समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े।
क्लिनिक में दांतों की सामान्य जांच के साथ-साथ रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी), दांत निकालने, दांतों पर कैप लगाने, टेढ़े-मेढ़े दांतों के उपचार के लिए ब्रेसेस, डेंटल इम्प्लांट, नकली दांत लगाने, पायरिया एवं मसूड़ों से संबंधित बीमारियों का उपचार, दांतों की सफाई के लिए स्केलिंग, पॉलिशिंग तथा अकल दाढ़ से संबंधित समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
बच्चों और वयस्कों के लिए भी उपचार की सुविधा
क्लिनिक में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के दांतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दांतों में दर्द, सड़न, मसूड़ों से खून आना, दांतों की संवेदनशीलता, पायरिया, टेढ़े-मेढ़े दांत, टूटे या खराब दांत तथा अकल दाढ़ से जुड़ी समस्याओं का चिकित्सकीय परामर्श के बाद उपचार किया जाएगा।
उद्घाटनकर्ता प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव ने कहा कि नवगछिया में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा का विस्तार शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा अपने ही शहर में मिलना सुविधाजनक होने के साथ-साथ समय और खर्च दोनों की बचत करता है। उन्होंने कहा कि अख्तर डेंटल क्लिनिक की शुरुआत से नवगछिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दांतों से संबंधित उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने क्लिनिक के सफल संचालन के लिए संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर को शुभकामनाएं दीं।
क्लिनिक संचालक डॉ. मो. अजहर अख्तर ने कहा कि मरीजों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना क्लिनिक की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं आवश्यक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की दंत समस्याओं का उचित उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उनका उद्देश्य केवल क्लिनिक का संचालन करना नहीं, बल्कि नवगछिया एवं आसपास के लोगों को भरोसेमंद दंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना है।
डॉ. अजहर अख्तर के पिता एवं सुप्रसिद्ध शिक्षक मो. अख्तर आलम ने कहा कि उनके लिए यह खुशी और गर्व का अवसर है कि उनके पुत्र ने चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवा शुरू की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है और उम्मीद है कि क्लिनिक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
शिक्षिका जीना आर ने भी क्लिनिक के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा की भावना के साथ शुरू की गई यह पहल आगे चलकर क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगी।
समारोह में मौजूद शिक्षाविदों और गण्यमान्य लोगों ने भी क्लिनिक के शुभारंभ को नवगछिया के चिकित्सा क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होना लोगों के लिए काफी लाभकारी होगा।
इलाज के लिए बाहर जाने की परेशानी होगी कम
नवगछिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दांतों के जटिल उपचार के लिए अक्सर भागलपुर सहित अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में शहर के गोशाला रोड में आधुनिक दंत चिकित्सा केंद्र की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्लिनिक प्रबंधन के अनुसार, मरीजों की समस्या की जांच के बाद आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
अख्तर डेंटल क्लिनिक गोशाला रोड, बाल भारती विद्यालय के सामने, नवगछिया में स्थित है। क्लिनिक से संबंधित जानकारी के लिए 9155693694 पर संपर्क किया जा सकता है।















