5
(1)

पूर्णिया । नई दिल्ली स्थित लोकायता आर्ट गैलरी में आयोजित राष्ट्रीय समूह कला प्रदर्शनी-2026 में पूर्णिया के चित्रकार एवं सहायक प्राध्यापक ध्रुव कुमार को उत्कृष्टता पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी रेनबो आर्ट वर्ल्ड की ओर से 7 से 9 अगस्त तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के चर्चित कलाकारों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कार विजेता एवं एआईएफएसीएस के अध्यक्ष प्रो. बिमान बिहारी दास, विशिष्ट अतिथि नोएडा फिल्म सिटी के संस्थापक एवं मारवाह स्टूडियो के अध्यक्ष डॉ. संदीप मारवाह, प्रख्यात कलाकार एस. भूपिंदर सिंह नंदा, विशेष अतिथि कलर कैनवास आर्ट अखबार के संस्थापक विजय पाल तथा रेनबो आर्ट ग्रुप के आयोजक वीरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में ध्रुव कुमार की कलाकृतियों को दर्शकों एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने सराहा। उनके कला प्रदर्शन को देखते हुए मुख्य अतिथि प्रो. बिमान बिहारी दास एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप मारवाह ने उन्हें उत्कृष्टता पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ध्रुव कुमार वर्तमान में पूर्णिया स्थित मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ललित कला विषय के सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। वे पिछले करीब दस वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। उन्होंने कला एवं शिल्प महाविद्यालय, पटना से बीएफए (पेंटिंग) तथा बीएएमयू, महाराष्ट्र से एमएफए (पेंटिंग) की शिक्षा प्राप्त की है। इससे पहले वे बिहार के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय विद्या विहार में ललित कला शिक्षक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

खगड़िया जिले के महदा बन्नी गांव निवासी ध्रुव कुमार को बचपन से ही चित्रकला के प्रति गहरी रुचि रही है। उनके पिता शिक्षक थे। उनके बड़े भाई मनोज कुमार रवि मध्य विद्यालय गढ़िया में प्रधानाध्यापक हैं और उन्होंने कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए ध्रुव कुमार को लगातार प्रोत्साहित किया।

ध्रुव कुमार की कलाकृतियां देश के विभिन्न प्रमुख कला संस्थानों एवं दीर्घाओं में प्रदर्शित हो चुकी हैं। उनकी कला को ललित कला अकादमी, पटना, बिरला अकादमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, कोलकाता, संस्कार भारती कला संकुल आर्ट गैलरी, नई दिल्ली तथा सिमरोजा आर्ट गैलरी, मुंबई सहित कई प्रतिष्ठित कला मंचों पर स्थान मिल चुका है।

इसके अलावा उनकी कलाकृतियों की प्रदर्शनी नेपाल कला परिषद, काठमांडू (नेपाल), सेंटर आर्ट स्पेस, बाली (इंडोनेशिया), दुबई की 76 आर्ट गैलरी तथा क्यूराडो आर्ट स्पेस, श्रीलंका सहित विदेशों के विभिन्न कला मंचों पर भी लग चुकी है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई कला प्रदर्शनियों और कार्यशालाओं में उन्हें पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

ध्रुव कुमार की इस उपलब्धि पर मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के निदेशक डॉ. असद इमाम, सह-निदेशक ई. आदिल इमाम, मिल्लिया फखरुद्दीन अली अहमद बी.एड. शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. शहवाज रिजवी सहित पूरे मिल्लिया परिवार ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कला के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: