


नवगछिया। सामाजिक संस्था सेवा श्री की ओर से प्रत्येक शनिवार को नवगछिया बस स्टैंड स्थित सुंदरम रेस्टोरेंट परिसर में आयोजित होने वाला महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम इस शनिवार भी श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पंडित अजित पांडे नें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया । बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में श्रद्धा एवं सेवा का माहौल बना रहा। संस्था के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने महाप्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया।
सेवा श्री के सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक शनिवार नियमित रूप से महाप्रसाद वितरण किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच सेवा, सद्भाव और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से चलाया जा रहा यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा श्री के श्रीजीत सुंदरम, मोनू कुमार, मदन शर्मा, संजय कुमार सहित अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।















