


पूर्णिया। सदर विधायक विजय खेमका की माताजी के निधन पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत महिला धर्मपरायण थीं और उन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार को एक सूत्र में बांधकर रखा। पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने सामाजिक सरोकारों का भी बखूबी निर्वहन किया।

पूर्व सांसद ने कहा कि यह केवल एक पीढ़ी का महाप्रयाण नहीं, बल्कि एक अनमोल विरासत का प्रस्थान भी है। उनके निधन से परिवार के साथ समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को मनिहारी ले जाने के दौरान जीरो माइल में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक विजय खेमका, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा नेता मनोज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
















