5
(2)

नारायणपुर:-: ललित नारायण मिश्र बालिका इंटर स्कूल भ्रमरपुर के शिक्षक डॉ कुमार चंदन का चयन शिक्षा विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र रीजनल सेंटर हवाला खुर्द बडगांव उदयपुर राजस्थान द्वारा आयोजित दस दिवसीय वर्कशॉप के लिए हुआ है। डॉ चंदन द्वारा वहाँ पर दस दिवसीय कार्यशाला हमारी सांस्कृतिक विविधता विषय पर भाग लेंगे। डॉ चंदन ने दूरभाष पर बताया की बिहार से बाहर जाकर प्रशिक्षण लेना मेरा पहला अनुभव होगा। यह मेरे लिए ही नही बल्कि भागलपुर क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। प्रशिक्षण वर्कशॉप से न केवल हमें अपनी बल्कि अन्य भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़े विभिन्न रोचक सांस्कृतिक विविधताओं एवं अवधारणाओं को जानने का मौका मिलेगा। कार्यशाला से हम जो कुछ सीखेंगे वो बिहार के छात्र, छात्राओं के लिए बेहद लाभप्रद और प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही हमारी असली विरासत है। इसका प्रचार प्रसार और संरक्षण बेहद जरूरी है।
बता दें की ककर्ट सीसीआरटी रीजनल सेंटर उदयपुर राजस्थान में ओंन आवर कल्चरल डायवर्सिटी विषय पर दस दिवसीय कार्यशाला आयोजित है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: