5
(2)

नवगछिया : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बाल भारती विद्यालय, नवगछिया की 23 बिहार बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया तथा नगरवासियों को देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से शुरू होकर नवगछिया नगर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लिए अनुशासित पंक्तियों में चल रहे कैडेट्स ने पूरे मार्ग में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और अन्य राष्ट्रभक्ति के नारों से वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान लोगों ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और तिरंगे का सम्मान करते हुए उनका स्वागत किया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। ऐसे आयोजन युवाओं में देश के प्रति समर्पण का भाव विकसित करते हैं और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के संयुक्त सचिव प्रवीण केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक रुंगटा, प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डी.पी. सिंह, एनओ (ANO) लेफ्टिनेंट विकास पांडेय, सीएचएम (CHM) केश बहादुर, जीसीआई (GCI) सुमित्रा पंडित तथा शिक्षक निशिष कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह और देशभक्ति की भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: