5
(2)

भागलपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदरौनी स्थित आशीर्वाद जन सेवा कार्यालय परिसर में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

समारोह में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को ‘मदरौनी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान के तहत चयनित लोगों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र सहित अन्य सम्मान सामग्री प्रदान की जाएगी।

सुजीत सिंह की पहल पर आयोजित होगा समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह के निवेदक समाजसेवी सुजीत सिंह हैं। आयोजन को लेकर सुजीत सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे परिवार एवं समाज के साथ समारोह में शामिल होकर तिरंगे का सम्मान बढ़ाएं और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य लोगों को भी सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना है। समारोह के माध्यम से देशभक्ति, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए अल्पाहार एवं जलपान की भी व्यवस्था रहेगी। आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।

आशीर्वाद जन सेवा कार्यालय की ओर से जारी आमंत्रण में कार्यक्रम का संदेश ‘सेवा ही हमारा संकल्प, जन सेवा हमारा धर्म’ रखा गया है। समारोह के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की गरिमा के साथ सामाजिक सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: