


नवगछिया । एसपी ने मंगलवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय, बिहपुर का दौरा कर छात्राओं से मुलाकात की और उनके साथ संवाद किया। इस दौरान एसपी ने छात्राओं की पढ़ाई, उनकी रुचियों और भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तार से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और आगे के लक्ष्य के बारे में जानकारी ली तथा पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए छात्राएं अपने लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें और उसे हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करें। जीवन में आने वाली कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय सकारात्मक सोच के साथ उनका सामना करना चाहिए। एसपी ने छात्राओं को सही दिशा में मेहनत करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयास के माध्यम से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। एसपी के साथ हुए संवाद के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। छात्राओं ने भी बातचीत में रुचि दिखाई और अपने भविष्य को लेकर विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। एसपी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
















