5
(1)

पूर्णिया । विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) की ओर से वीवीसीपी-सैट 2026 (Scholarship and Admission Test) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

वीवीसीपी-सैट 2026 में कक्षा 8वीं से 9वीं, कक्षा 9वीं से 10वीं तथा कक्षा 10वीं से 11वीं विज्ञान वर्ग में जाने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार तथा 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को किया जाएगा। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

विद्या विहार करियर प्लस ने प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की विज्ञान और गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किसी एक प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करना नहीं, बल्कि उनकी तार्किक क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समस्या-समाधान कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का समग्र विकास करना है।

जेईई में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

हाल के वर्षों में संस्थान के विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया। संस्थान के आठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में सफलता हासिल कर जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए अर्हता प्राप्त की। इसके बाद जेईई एडवांस्ड 2026 में दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। संस्थान के अनुसार यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम है।

ओलंपियाड में भी विद्यार्थियों की उपलब्धियां

विज्ञान एवं गणित ओलंपियाड के क्षेत्र में भी वीवीसीपी के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन की राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड 2025 में संस्थान के 21 विद्यार्थियों ने बिहार के शीर्ष 100 विद्यार्थियों में स्थान प्राप्त किया।

वहीं, गणित के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में बिहार क्षेत्र के शीर्ष 10 विद्यार्थियों में संस्थान के दो विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि 18 विद्यार्थी बिहार के शीर्ष 100 में शामिल रहे। इसके अलावा आरएमओ 2025 में संस्थान के 16 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर अगले स्तर के लिए अर्हता हासिल की।

आईओक्यूएम 2025 में भी संस्थान के दो विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 प्रतिशत में स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के प्रमाण-पत्र हासिल किए। संस्थान का कहना है कि इन उपलब्धियों से विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के विकास पर दिए जा रहे जोर को बल मिलता है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर देना प्राथमिकता : राजेश चंद्र मिश्रा

विद्या विहार समूह के सचिव अभियंता राजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध कराना विद्या विहार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास और समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वीवीसीपी-सैट 2026 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। आर्थिक परिस्थितियों के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में परीक्षा में शामिल होने की अपील की।

प्रतिभा को सही दिशा देना लक्ष्य : प्रशांत शंकर

विद्या विहार करियर प्लस के निदेशक अभियंता प्रशांत शंकर ने कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा, बेहतर मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। जेईई, चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में विद्यार्थियों की लगातार सफलता इसी प्रयास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि वीवीसीपी-सैट 2026 के माध्यम से संस्थान अधिक से अधिक प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहता है, ताकि उन्हें उनकी क्षमता के अनुरूप बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकें।

प्रतिभा पहचानने का महत्वपूर्ण मंच : सुप्रिया मिश्रा

अकादमिक कोऑर्डिनेटर सुप्रिया मिश्रा ने कहा कि वीवीसीपी-सैट 2026 विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता के साथ-साथ उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच के विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।

जनसंपर्क अधिकारी आशीष झा ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को पहचानने, उसे सही दिशा देने और उचित अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड और विभिन्न ओलंपियाड में विद्यार्थियों की उपलब्धियां उनके परिश्रम और संस्थान के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं।

संस्थान की ओर से इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से वीवीसीपी-सैट 2026 का लाभ उठाने की अपील की गई है। विद्यार्थी वीवीसीपी की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण से संबंधित सहायता के लिए वीवीसीपी हेल्पलाइन नंबर 844 844 0887 पर संपर्क किया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: