5
(2)

नवगछिया। बिहपुर-झंडापुर थाना क्षेत्र के धरमपुर रत्ती पंचायत के जयरामपुर गांव के वार्ड संख्या 10 स्थित कुंवर टोला में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल 85 वर्षीय बासुकी कुंवर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें बासुकी कुंवर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के पुत्र नीलेश कुंवर के बयान पर झंडापुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी दरोगा सुजीत कुमार शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: