


नवगछिया। रंगरा थाना पुलिस ने मद्यनिषेध मामले में करीब चार महीने से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर निवासी कपिलदेव यादव, पिता बौक यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को रंगरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोहरा दियारा में छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस ने 25 लीटर देसी शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की थी। मामले को लेकर रंगरा थाना कांड संख्या 90/26, दिनांक 14 अप्रैल 2026 दर्ज किया गया था।
आरोपी के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 की धारा 30(a)(d) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने सूचना संकलित कर मामले में फरार चल रहे कपिलदेव यादव की पहचान की।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कपिलदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

















