


नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढिया गांव में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान ढोढिया निवासी सुबोध मंडल, पिता स्व. खोखा मंडल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को वादी अंकित कुमार ने नदी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पानी गिराने को लेकर हुए विवाद के दौरान सुबोध मंडल समेत पांच-छह लोगों ने उनके और परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट की घटना में परिवार के कुछ सदस्यों को चोट भी आई थी।
आवेदन के आधार पर नदी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपित सुबोध मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।















