


छीनने की दो घटना, वृद्ध व युवक पकड़ा गया
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। इन दिनों कहलगांव में मोबाईल चोरी की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। हाट, बाजार हो या रेलवे-स्टेशन हर जगह ऐसे चोर सक्रिय है। यह चोर पल झपकते ही राहगीरों के पैकेट से मोबाईल उड़ा ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में कहलगांव रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दो मोबाईल चोरी की घटना को चोर अंजाम देने के क्रम में यात्री के हत्थे चढ गया। दोनों घटना में महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध वृद्ध व युवक चोर को पकड़ लिया। बाद में मौके पर मौजूद RPF (रेलवे सुरक्षा बल) के जवानों ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। हाल ही में पुरानी बाजार निवासी लट्टू शर्मा का भी मंहगा मोबाईल चोर हाट रोड से ले उड़ा।

बताया गया कि दोनों महिला अलग-अलग समय में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान चोर ने कथित रूप से महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। महिला के विरोध और आसपास मौजूद लोगों की नजर पड़ने के बाद दोनों चोर मौके से निकल नहीं सका। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही RPF जवान मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इस दौरान स्टेशन पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मामले को लेकर RPF की ओर से युवक से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने समय रहते युवक को पकड़कर महिला का मोबाइल सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद यात्रियों के बीच सुरक्षा को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान को लेकर सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सुरक्षा बल को सूचना दें।
















