5
(1)

भागलपुर। अदाणी पीरपैंती पावर प्लांट प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए किसानों और समाज के बुद्धिजीवियों की ओर से लगातार विरोध जताया जा रहा है। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिलीप मिश्रा के नेतृत्व में किसानों एवं बुद्धिजीवी समाजसेवियों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पावर प्लांट के परियोजना प्रमुख राजीव गोयल से मुलाकात कर समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन परियोजना प्रमुख को सौंपा। इस दौरान परियोजना प्रमुख की ओर से समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।

बताया गया कि बैठक के दौरान दिलीप मिश्रा ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को एक-एक कर प्लांट प्रबंधन के समक्ष रखा। वहीं, अदाणी पावर प्लांट के रेल कॉरिडोर के लिए किए जा रहे जमीन अधिग्रहण में कथित मनमानी को लेकर किसानों का आंदोलन जारी है।

किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मुखिया दीपक सिंह ने आरोप लगाया कि रेल कॉरिडोर के लिए किए जा रहे जमीन अधिग्रहण में अदाणी पावर प्लांट प्रबंधन द्वारा मनमानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंड से दोगुनी जमीन ली जा रही है, जो किसानों के हित में नहीं है। किसानों की रोजी-रोटी का मुख्य आधार उनकी जमीन है।

दीपक सिंह ने कहा कि यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को पटना तक ले जाया जाएगा। वहां भी समाधान नहीं हुआ तो मामले को न्यायालय तक ले जाने का निर्णय लिया जा सकता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: