5
(2)


@ भागलपुर में हादसे के बाद मची चीख-पुकार, 6 घायल; दो की हालत गंभीर, मायागंज में चल रहा इलाज।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बासुकीनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा शनिवार को अचानक हादसे में बदल गई। अमरपुर की ओर से भागलपुर आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस फोरलेन के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा बाईपास पुल से महज करीब 20 मीटर की दूरी पर हुआ। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब छह श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अमरपुर की ओर से फोरलेन की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के किनारे उतरकर पलट गई। हादसे के वक्त बस में 10 से अधिक श्रद्धालु सवार थे।
हादसे के बाद यात्रियों ने खुद संभाला मोर्चा
बस के पलटते ही उसमें सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद करते हुए किसी तरह क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकलने में सफलता हासिल की। गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिन श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं, वे हादसे के बाद अपना सामान समेटते नजर आए।
प्रत्यक्षदर्शी सुनील कुमार ने बताया कि बस अमरपुर की तरफ से आ रही थी। सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के दौरान चालक बस को नियंत्रित नहीं कर सका और वाहन सड़क किनारे पलट गया।


निर्माणाधीन फोरलेन फिर सवालों के घेरे में
भागलपुर से मुंगेर को जोड़ने वाला फोरलेन अभी निर्माणाधीन है। सड़क की मौजूदा स्थिति और लेन व्यवस्था को लेकर पहले भी हादसे सामने आते रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क की स्थिति और लेन में बदलाव वाहन चालकों के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले भी बाईपास थाना क्षेत्र में एक ट्रक अचानक पलटकर दूसरी लेन से तीसरी लेन तक पहुंच गया था। उस हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ था, लेकिन किसी की जान नहीं गई थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: