5
(2)

पूर्णिया । पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत रजीगंज पंचायत भवन में प्रशासन की ओर से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कहा कि पंचायत विकास दिवस गांव के समग्र विकास की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से ग्राम पंचायत की विकास योजनाओं की समीक्षा, आगामी कार्यों का चयन तथा ग्रामीणों की प्राथमिक आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि जी-राम-जी (ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित योजनाओं) के अंतर्गत गांव में प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यों का चयन कर उनका समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना है। पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं का लाभ सभी वार्डों को मिले और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के ‘विकसित भारत–समृद्ध बिहार’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक तंत्र को और अधिक सक्रिय, संवेदनशील एवं जवाबदेह होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतों एवं नगर के वार्डों में आयोजित होने वाले शिविरों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जाना चाहिए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर तत्परता से समाधान किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों एवं आम जनता को सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

पंचायत विकास दिवस के अवसर पर पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य रेणु देवी, सुमीत कुमार, धीरेन्द्र चौधरी, सना उल्लाह, बीस सूत्री अध्यक्ष पानो देवी, भाजपा नेता बिरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र साह, निर्मल मेहता सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: