5
(2)

सांसद पप्पू यादव बोले—युवाओं की मेहनत को रोजगार से जोड़ना संकल्प, हर छह महीने में लगेगा रोजगार मेला

पूर्णिया। पूर्णिया के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में रविवार को सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की पहल पर रोजगार मेला-2026 का आयोजन किया गया। रोजगार की उम्मीद लेकर पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, अररिया, मधेपुरा और सुपौल से 10 हजार से अधिक युवा एवं महिला अभ्यर्थी मेले में पहुंचे। इस दौरान 50 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 7,882 से अधिक युवाओं का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को सांसद पप्पू यादव ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। चयनित अभ्यर्थियों में करीब 40 प्रतिशत महिलाएं शामिल रहीं।

आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पूर्णिया एसडीएम, डीएसपी समेत अन्य अधिकारियों का भी सहयोग रहा। मेले में एशियन पेंट्स सहित मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की 30 से अधिक कंपनियों के साथ ब्लू डार्ट, राइडर सिक्युरिटी सहित 50 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि रोजगार मेला खासकर महिला अभ्यर्थियों और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के युवाओं में प्रतिभा और काम करने का जज्बा है, जरूरत केवल उन्हें सही अवसर उपलब्ध कराने की है। युवाओं के समर्पण और मेहनत को रोजगार से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया में अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनका लक्ष्य है, ताकि उन्हें बेरोजगारी की समस्या से बाहर निकाला जा सके। इसी उद्देश्य से अब हर छह महीने में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। आने वाले समय में एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

सांसद ने कहा कि ‘प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया और जोहार पूर्णिया’ के संकल्प के तहत अब तक 25 हजार से अधिक लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक मदद की जा चुकी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 25 परिवारों को करीब 22 लाख रुपये की चप्पल बनाने वाली मशीन उपलब्ध कराई गई।

उन्होंने कहा कि रोजगार के साथ शिक्षा और तकनीकी कौशल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगामी महीने में 60 से अधिक गरीब एवं मेधावी बच्चों को लैपटॉप दिए जाएंगे। वहीं, पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की 60 से अधिक बेटियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मांग आधारित ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाने की योजना है। इसके तहत वे Coursera, Google और IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षण एवं प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगी।

पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की रोजगारयुक्त भारत की मुहिम से उन्होंने अपने ‘हर हाथ रोजगार, पूर्णिया’ के सपने को जोड़ा है। रोजगार मेले में 32 युवाओं का चयन खाड़ी देशों में रोजगार के लिए हुआ है, जबकि अभ्यर्थियों को चार लाख रुपये तक के पैकेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को वे एक-एक कर पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सांसद ने कहा कि यह आयोजन केवल रोजगार मेला नहीं, बल्कि पूर्णिया के युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और भविष्य के प्रति उनके विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि रोजगार पाने वाले युवा अपने परिश्रम और ईमानदारी से अपने परिवार के साथ-साथ पूर्णिया का नाम भी रोशन करें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: