5
(1)

पूर्णिया। पूर्णिया नगर निगम सभागार में सोमवार को नवपदस्थापित नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय (आईएएस) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता महापौर विभा कुमारी ने की। महापौर ने नगर आयुक्त को अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया तेजी से विकसित हो रहा शहर है। बढ़ती आबादी के साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने साफ-सफाई, जलजमाव से निजात, सड़क एवं नाला निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पार्क और यातायात व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नगर आयुक्त को निगम के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मियों की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

नगर आयुक्त अनिरुद्ध पांडेय ने स्वागत के लिए महापौर, पार्षदों, अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पूर्णिया को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने का प्रयास किया जाएगा। साफ-सफाई, जलजमाव, सड़क, नाला और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने तथा निगम की कार्यप्रणाली को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर भी जोर दिया जाएगा।

समारोह में उप नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह सहित नगर निगम के वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: