


नवगछिया। नदी थाना क्षेत्र के ढोढ़िया गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार, पिता मांगन मंडल, निवासी ढोढ़िया, थाना नदी, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पड़ोसी अंकित कुमार समेत 8-9 लोगों ने आपसी विवाद को लेकर उसके और उसके भाई के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में दोनों को गंभीर रूप से चोटें आई थीं।

मामले को लेकर नदी थाना कांड संख्या 42/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने नामजद आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
















