


नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टंगरा, पिता सुबोध प्रसाद चौधरी, निवासी किशनपुर थाना मधुसूदनपुर, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को पकरा गांव निवासी वादी ने नवगछिया थाने में आवेदन देकर घर से जेवर, रुपए समेत अन्य सामान चोरी होने की शिकायत की थी। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 315/24 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया।
जांच के क्रम में पुलिस ने कांड में संलिप्त आरोपी सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टंगरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

















