


नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव के पास बुधवार को एक महिला ट्रेन के आगे जान देने का प्रयास कर रही थी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, महिला रेलवे गुमटी के पास ट्रेन के आगे जाने का प्रयास कर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई। इसके बाद महिला को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
समय रहते पहुंची पुलिस, टली अनहोनी:
डायल-112 टीम की तत्परता से महिला की जान बच गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण रेलवे ट्रैक पर बड़ी अनहोनी होने से टल गई। घटना के बाद पुलिस ने महिला से मामले की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई के लिए उसे रंगरा थाना पुलिस को सौंप दिया।
















