


नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज सात घंटे के भीतर चोरी गई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटना का तत्काल उद्भेदन हो गया।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र कॉलोनी निवासी शिवम कुमार ने 1 सितंबर को नवगछिया थाने में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के सामने से अज्ञात चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 355/26 दर्ज किया गया।

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने गुलशन कुमार (श्रीपुर, नवगछिया) और अशोक चौरेसिया (तीनमुहनी, फुलौत, मधेपुरा) को चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















