5
(1)

भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शिक्षा विभाग भवन में आयोजित समारोह में चयनित शिक्षकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

खरीक प्रखंड के उसमानपुर स्थित प्लस टू विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका श्वेता रानी को भी शिक्षा में बेहतर कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर उनके कार्यों और प्रयासों को देखते हुए उनका चयन शिक्षक सम्मान के लिए किया गया था।

सम्मान मिलने पर श्वेता रानी ने शिक्षा विभाग के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हित में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अनुशासन, संस्कार, जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। आगे भी विद्यार्थियों के हित में नए प्रयोग और नवाचार जारी रखने का प्रयास करेंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: