5
(2)

नवगछिया । रानी सती मंदिर सेवा समिति की ओर से रानी सती दादी मंदिर प्रांगण, खरीक में 10 एवं 11 सितंबर को भादो महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान अखंड ज्योति, दादी का भव्य श्रृंगार, सवामणि प्रसाद तथा भजन संध्या का आयोजन होगा।

भजन संध्या में धनबाद से शिवम पंसारी, छत्तीसगढ़ से पंकज अग्रवाल और नवगछिया से श्याम भक्त मंडल अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को सफल बनाने में रानी सती दादी मंदिर कमेटी के प्रदीप कुमार जैन, सुनील कुमार लाठ, जगदीश लाठ, प्रदीप लाठ, सौरभ कुमार जैन, अतुल कुमार लाठ सहित समिति के सदस्य जुटे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: