


भागलपुर। भागलपुर में हथियार जैसा दिखाई दे रहे सामान को हाथ में लेकर दो युवतियों के साथ डांस करते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर काली स्थान के समीप का है।
वायरल वीडियो में एक युवक दो युवतियों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। इसी दौरान युवक के हाथ में हथियार जैसा दिखाई देने वाला सामान भी नजर आ रहा है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक महेशपुर निवासी मुकेश पाल, पिता कल्लू पाल है।

जेल से रिहाई के बाद जश्न का दावा
स्थानीय स्तर पर यह भी दावा किया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है और रिहाई के बाद खुशी में अपने निजी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान दो युवतियों के साथ डांस करते हुए युवक के हाथ में हथियार दिखाई देने की बात कही जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद बबरगंज थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में भी इसकी चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पुलिस जांच के बाद साफ होगी वास्तविकता
हालांकि वायरल वीडियो कब का है, वीडियो में दिखाई दे रहा सामान वास्तविक हथियार है या नहीं और वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान मुकेश पाल के रूप में सही है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। जेल से रिहाई के बाद जश्न आयोजित किए जाने के दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस वीडियो की जांच कर यह पता लगा सकती है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था तथा इसमें दिखाई दे रहे लोगों एवं कथित हथियार की वास्तविक स्थिति क्या है।
जीएस न्यूज़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
















