5
(2)

परिजनों ने लोहे की रॉड से हमला करने का लगाया आरोप, छह लोगों के खिलाफ लगाया आरोप

भागलपुर के मुंगेर तारापुर थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय श्रीकांत सिंह की भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान कमरगामा गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी सिंह के पुत्र श्रीकांत सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर श्रीकांत सिंह के साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड से श्रीकांत सिंह पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

छह लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पिंटू चौधरी उर्फ निरंजन चौधरी, बिट्टू चौधरी उर्फ नीरज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार उर्फ तुषार, शंकर चौधरी, बम-बम चौधरी और अमित चौधरी पर हमला करने का आरोप लगाया है।

परिजनों के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान श्रीकांत सिंह के साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: