5
(3)

@ डॉ. सुधीर गांधी ने किया शिविर का उद्घाटन, बोले- लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना सराहनीय पहल।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। गांधी-विनोबा आश्रम, कंपनीबाग में आरसीएम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन अंग जन गण के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुधीर गांधी ने किया। इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, खानपान में सुधार करने और दिनचर्या को बेहतर बनाने की जानकारी दी गई। शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुधीर गांधी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। समाज में ऐसे कई लोग हैं, जो नियमित रूप से डॉक्टर के पास नहीं जाते या अपनी बीमारी के लक्षणों और समस्याओं की सही जानकारी चिकित्सक को नहीं दे पाते हैं। इस अवसर पर डॉ. रूपाली मंडल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वहीं, डॉ. दिलीप ने स्वास्थ्य जांच शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री रामप्रवेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी सुबोध मंडल ने भी स्वास्थ्य जांच शिविर की सराहना की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?


शिविर के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मी पुष्पा, लिजी कुमारी, सुमन रंजन, नीरज, निरंजन मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वास्थ्य जागरूकता की इस पहल की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: