5
(2)

@ पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन और शकूरबस्ती के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से त्योहार के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 03439 मालदा टाउन – शकूरबस्ती स्पेशल 16 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 10 बजे मालदा टाउन स्टेशन से रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन, 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

वापसी में 03440 शकूरबस्ती – मालदा टाउन स्पेशल 17 अक्टूबर, शनिवार को शाम 7 बजे शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 19 अक्टूबर, सोमवार को रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार में इस स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में न्यू फरक्का, बरहरवा, साहिबगंज, कहलगांव, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

सामान्य, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा

रेलवे के अनुसार, ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से यह विशेष सेवा शुरू की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: